More
    Homeराजस्थानअलवरजिला कलक्टर गुप्ता ने किया एमआईए में  बोरिंगों व पम्प हॉउस का...

    जिला कलक्टर गुप्ता ने किया एमआईए में  बोरिंगों व पम्प हॉउस का निरीक्षण

    अलवर. जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शनिवार को कन्टीजेंन्सी प्लान के तहत एमआईए में की गई तीन बोरिंग, कटी घाटी क्षेत्र हुई तीन बोरिंग, एमआईए पम्प हॉउस एवं जीएसएस का निरीक्षण किया। इन छह बोरिंगों के चालू होने से प्रतिदिन 10 लाख लीटर पानी की आपूर्ति में वृद्धि होगी।
    कलक्टर गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता एनसीआर को निर्देश दिए कि अविलंब इन बोरिंगों का कनेक्शन कराकर चालू कराए।  उन्होंने कटी घाटी क्षेत्र के 3 बोरिंगों को 24 घंटे में चालू कराने व एमआईए के 3 बोरिंगों को 2 दिन में चालू कराकर शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता एनसीआर अलवर ललित करोल ने बताया कि एमआईए में की गई इन छह बोरिंगों को तुरंत चालू किया जाएगा। इन बोरिंगों से प्रतिदिन 10 लाख लीटर पानी की आपूर्ति में वृद्धि होगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here