More
    Homeराजस्थानअलवरउपखंड अधिकारियों ने किया विद्युत सब स्टेशनों का निरीक्षण

    उपखंड अधिकारियों ने किया विद्युत सब स्टेशनों का निरीक्षण

    खैरथल. बढ़ते तापमान के चलते आम जन को बिना रूकावट के बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के जिला कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला के निर्देश पर जिले के  सभी एसडीएम ने विद्युत सब स्टेशनों का निरीक्षण किया।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि शनिवार को एसडीएम मूल चंद लूणिया ने किशनगढ़ बास में 220 केवी पावर सब स्टेशन, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद ने मुंडावर 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, एसडीएम सत्यनारायण ने 220 केवी पावर ग्रेड सब स्टेशन खुशखेडा, एसडीएम संजीव कुमार ने 132 केवी विद्युत सब स्टेशन तिजारा व 132 केवी सब स्टेशन करौली का निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति संबंधी जानकारी ली।
    विद्युत सब स्टेशनों पर अलग.अलग निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम ने वहां की स्थिति का अवलोकन किया। जीएसएस में उपयोग किए जा रहे उपकरणों का मेंटेनेंस रिकॉर्ड, लोड शेडिंग, शटडाउन, फॉल्ट ट्रिपिंग की विद्युत अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और बिजली आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने लोड शेडिंग, फॉल्ट ट्रिपिंग, शटडाउन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करदी है। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्याओं को समय रहते सुलझाया जा सके, जिससे आम नागरिकों को गर्मी के मौसम में बेहतर और निरंतर बिजली मिल सके। रिपोर्ट का अवलोकन कर विद्युत अधिकारियों को समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here