More
    Homeराजस्थानअलवरसीएमएचओं ने किया बहादुरपुर अस्पताल का निरीक्षण, बिजली पानी व दवा स्टोर...

    सीएमएचओं ने किया बहादुरपुर अस्पताल का निरीक्षण, बिजली पानी व दवा स्टोर की व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

    किशनगढ़ बास. जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने शनिवार को किशनगढ़ बास ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ से हीट स्ट्रोक, मौसमी बीमारियों से बचाव की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण पर पहुंचे जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने अस्पताल में बिजली पानी सफाई एवं दवा स्टोर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को देखा। बिजली पानी तथा दवा को लेकर डॉक्टर व स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।  पानी व सफाई पर विशेष ध्यान रखने रखने की बात कही।
    जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गेट ने बताया कि  निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी को बिजली पानी दवा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉक्टर स्टाफ उपस्थित मिला। इसी के साथ राष्ट्रीय टीबी मुक्त, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं एपी एजीकी कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। अपेक्षित प्रगति नहीं पाई जाने पर पांच दिवस में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हीटस्ट्रोक को लेकर प्रचार प्रसार सामग्री चश्मा करने तथा जन जागरूकता के निर्देश दिए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here