More
    Homeराजस्थानअलवरआमजन को नियमित जल आपूर्ति के लिए गठित किए जोनवाइज दल 

    आमजन को नियमित जल आपूर्ति के लिए गठित किए जोनवाइज दल 

    अलवर. जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अलवर शहर में नियमित जलापूर्ति के लिए नायब तहसीलदार अलवर  शरद राठिया के निर्देशन में जोनवाइज दलों का गठन किया गया है।  अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय  परसराम मीना ने बताया कि भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त अलवर शहर  हरिसिंह (मो.नं. 7726903358) द्वारा हसन खां मेवात (64, 65) व बुद्ध विहार बुद्ध विहार (1)  भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त देसूला  सुरेन्द्र इन्दोरिया मो. न (मो.नं. 9481138435) द्वारा स्कीम नं. 2 (50 व 28) एवं स्कीम नं. 3 (59), पटवार हल्का अलवर नं.2 के  करण सिंह चौधरी (मो.नं. 8875455533) द्वारा महल चौक मंशा माता (12) व मुंशी बाग (13) तथा पटवार हल्का अलवर नं.1 की श्रीमती अनीता (मो.नं. 8875850185) द्वारा स्कीम नं. 1 (7) के आवंटित जोन/वार्ड की पेयजल आपूर्ति समय में मॉनिटरिंग/भौतिक रूप से सत्यापन का कार्य करेंगे।
     नायब तहसीलदार अलवर पेयजल आपूर्ति एवं गठित दलों पर प्रभावी मॉनिटरिंग एवं जलापूर्ति का सत्यापन करेंगे। आवंटित कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता, लापरवाही पाए जाने पर  अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर में स्थित 10 जोनों में 72 घंटे जलापूर्ति की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here