More
    Homeराजस्थानअलवरभगवान में ध्यान लगाने से होते हैं दुख समाप्त , पापों का...

    भगवान में ध्यान लगाने से होते हैं दुख समाप्त , पापों का होता है नाश : मनुश्री महाराज

    किशनगढ़बास. श्री श्याम सखा मंडल की ओर से खैरथल रोड गजानंद गार्डन में शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन एकादशी पर व्यास पीठ पर विराजमान राष्ट्रीय कथाकार मनुश्री महाराज ने संध्या व कामदेव का जन्म व कुबेर की कथा सुनाई और भगवान नारायण की महिमा का वर्णन किया।

    व्यास पीठ पर विराजमान कथाकार मनु श्री महाराज ने कथा में पहुंची महिलाओं एवं पुरुषों को शिव महापुराण में वर्णित धर्म.कर्म के बारे में बताया और कहा ईश्वर की पूजा और भक्ति में बड़ी शक्ति है। भगवान में ध्यान लगाने से दुख दर्द समाप्त होते हैं, वहीं पापों का नाश होता है। धर्म करने से धन बढ़ता है और गरीब दुखी एहसास व्यक्ति की मदद करने से दुआ मिलती है। माता.पिता सास ससुर की सेवा करने से देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं।
    श्री श्याम सखा मंडल के अध्यक्ष इंदर गुप्ता बबलू, अग्रवाल पवन मिश्रा ने बताया कि रविवार को तीसरे दिन कथा का शुभारंभ भावना उमेश कांत वशिष्ठ ने भगवान शिव की आरती कर किया। इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लखयाणी, पत्रकार मुकेश सोनी, मदनलाल अग्रवाल, विनय, टीटू गोयल, मांगीलाल गुप्ता, प्रभु दयाल, हरमेश खुराना, संतोष गोयल, संजय सिंघल, ताराचंद बत्रा, कुलदीप यादव का श्री श्याम सखा मंडल व कथाकार मनु श्री महाराज ने कथा के आयोजन में सहयोग प्रदान करने पर दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here