More
    Homeदेशकंगना रनौत को थप्पड़ मारने पर CISF कांस्टेबल पर FIR दर्ज...

    कंगना रनौत को थप्पड़ मारने पर CISF कांस्टेबल पर FIR दर्ज नहीं, बहन ने सुरक्षा पर उठाया सवाल

    नई दिल्ली.  कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कंस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ अब तक दर्ज नहीं की गई है।  कंगना की बहन रंगोली ने सुरक्षा पर सवाल उठाया । कंगना की बहन ने कहा मेरी बहन स्टील की बनी है। उसे आप किसी तरह तोड़ नहीं पाओगे। वो अपने बूते पर इस स्थिति को हैंडल कर लेगी।
    स्थानिय पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। जिस वजह से कुलविंदर कौर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। बता दें कि कुलविंदर को सस्पेंड करके डिपार्टर्मेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कहा अभी वो सुरक्षित हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    100-100 रूपये लेकर किसान आंदोलन पर बैठी है

    मंडी से भाजपा सासंद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा था। महिला कांस्टेबल का कहना था कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर बैठी महिलाओं लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। आंदोलन में कुलविंदर की मां भी शामिल थी। यही कारण है जिससे नाराज कांस्टेबल ने कंगना को हिट किया। बता दें कंगना आंदोलन में बैठी महिलाओं लेकर कहा था कि 100-100 रूपये लेकर किसान आंदोलन पर बैठी है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here