More
    Homeदेशभूपेन्द्र यादव को मोदी सरकार में ओबीसी वोट बैंक व बड़े राजनीति...

    भूपेन्द्र यादव को मोदी सरकार में ओबीसी वोट बैंक व बड़े राजनीति कद ने दिलाया कैबिनेट मंत्री पद

    अलवर. राजस्थान, हरियाणा व अन्य हिंदी भाषी प्रदेशों में ओबीसी वोट साधने के लिए नव गठित एनडीए सरकार में अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव को लगातार दूसरी बार कैबिनेट मंत्री पद से नवाजा गया है। मोदी कैबिनेट में राजस्थान से चार सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इनमें दो कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और एक राज्य मंत्री ​बनाए गए हैं। राजस्थान से भाजपा के जीते 14 सांसदों में से पहली बार लोकसभा चुनाव सांसद बनने वाले भूपेन्द्र यादव को मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने के पीछे बड़ा ओबीसी चेहरा, संगठन में लंबा अनुभव एवं राजनीतिक कद प्रमुख माना जा रहा है।
    एनडीए सरकार में इस बार ओबीसी वर्ग के नेताओं को खास तव्वजों दी गई है। इसका कारण है कि आगामी समय में हरियाणा व उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सांसद भूपेन्द्र यादव का ह​रियाणा से सीधा जुड़ाव रहा है। वहीं राजस्थान के अलवर संसदीय क्षेत्र से वे सांसद चुने गए हैं। अलवर लोकसभा में अहीर मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। अलवर का अहीरवाल इलाका की रिश्तेदारियां भी पडोसी राज्य हरियाणा में हैं। अलवर सांसद यादव को कैबिनेट मंत्री बनाने का असर हरियाणा के अहीरवाला में होगा। यादव राजस्थान व हरियाणा के बड़े ओबीसी नेताओं में शुमार हैं। हरियाणा व अलवर की अहीरवाल में भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े ओबीसी चेहरे भूपेन्द्र यादव मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाकर दांव खेला है। अलवर का बहरोड़, मुण्डावर, बानसूर, किशनगढ़बास,तिजारा आदि क्षेत्र अहीरवाल माना जाता है। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण, अजमेर संसदीय क्षेत्र एवं टोंक जिला व शेखावटी में अहीर वोट अच्छी संख्या में है। भूपेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाकर भाजपा इन क्षेत्रों में भी ओबीसी वोटों को साधने का प्रयास किया है।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में रह सकती बड़ी भूमिका

    हरियाणा में आगामी छह महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और वहां अहीर व ओबीसी वोट बैंक बड़ा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए भी भूपेन्द्र यादव को मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का ओहदा दिया गया है। वैसे भी हरियाणा में अहीर वोट बैंक भाजपा का परम्परागत माना जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव में हरियाणा में चुनाव परिणाम भाजपा के लिए ज्यादा सुखद नहीं रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की चुनौती को देखते हुए भाजपा ने बड़े ओबीसी चेहरे को केन्द्र सरकार में बड़े पद से नवाजा है।

    मोदी व शाह की टीम का सदस्य होना रहा फायदेमंद

    सांसद भूपेन्द्र यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कैबिनेट मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। बड़े राजनीतिक कद का भी भूपेन्द्र यादव को लाभ मिला। साथ ही भाजपा संगठन में बड़ी पकड़ ने भी उनकी मोदी मंत्रिमंडल में राह आसान की

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here