More
    Homeराज्यराजस्थानजम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने...

    जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की निंदा

    जयपुर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत को कायराना हमला करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। जूली ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए सरकार से मृतकों को मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की बात कही।
    जूली ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के जयपुर के चार लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे जो इस हमले में अपनी जान गंवा चुके। उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद भी आतंकवाद खत्म करने के खोखले दावों के बीच ऐसी दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर सरकार जहां एक तरफ जश्न मना रही थी वहीं दूसरी तरफ माता के भक्तों पर आतंकी अंधाधुंध गोलियां बरसाते रहे। उन्होंने कहा कि यह दिन देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में दोबारा आतंक फैलाने का प्लान तैयार किया जा रहा है,केंद्र सरकार को आतंकवादियों के दुस्साहस का जवाब देना चाहिए ताकि सिविलियन पर ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति ना हो सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि राजस्थान के मृतकों के शवों को सुरक्षित वापस लाया जाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here