More

    राजस्थान ने रचा इतिहास : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हासिल

    पौधारोपण के कारण देशभर में हुआ राजस्थान का नाम 

    मिशनसच न्यूज,   जयपुर। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा और मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा  के नेतृत्व में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” हरियालो राजस्थान पौधारोपण अभियान ने  ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रदेश ने निर्धारित समय से पूर्व ही 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर देशभर में नया कीर्तिमान रच दिया।
    इस मौके पर मंगलवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री  संजय शर्मा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने इस अभियान को आंदोलन का रूप देते हुए पूरे उत्साह से भागीदारी की और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा।
    वन मंत्री  शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने इस अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। न केवल पौधे लगाए गए बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन के संकल्प भी लिए गए। उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदारी निभाई।
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस अवसर पर प्रदेश की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि 10 करोड़ पौधे लगाना केवल संख्या का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित राजस्थान का संकल्प है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान मातृ वंदना और प्रकृति संरक्षण का संगम है, जिसमें हर पौधा एक आशीर्वाद की तरह धरती को जीवनदायी बनाएगा।
    उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा इस अभियान की शुरुआत “हरियालो राजस्थान” मिशन के तहत की गई थी। इसमें हर व्यक्ति से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया था। इस पुनीत विचार ने जनमानस को गहराई से जोड़ा और थोड़े ही समय में करोड़ों लोग इस मुहिम में शामिल हो गए।
    आज का दिन राजस्थान के पर्यावरणीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। 10 करोड़ पौधारोपण का यह रिकॉर्ड न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    Latest news

    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here