More
    Homeराजस्थानअलवरकिशोरी विकास शिविर में बालिकाओं को दिया प्रशिक्षण

    किशोरी विकास शिविर में बालिकाओं को दिया प्रशिक्षण

    अलवर. अलवर सेवा भारती समिति का किशोरी विकास प्रशिक्षण शिविर रविवार को परशुराम सर्किल स्थित ब्राह्मण छात्रावास में अयोजित किया गया। इस शिविर की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रांतीय अध्यक्ष सुमन बंसल के आतिथ्य में हुई।
    सेवा भारती महामंत्री राजन मल्होत्रा ने बताया कि सेवा भारती के तीन विभाग जिसमें भिवाड़ी, अलवर शहर और कोटपूतली से 13 से 35 साल की महिलाएं और बालिकाओं को यह प्रशिक्षण दिया गया।
    इस प्रशिक्षण में महिला डॉक्टर ने महिला और बालिकाओं को विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी दी। अलवर शहर एवं जिले भर में हो रहे साइबर कार्यक्रम को लेकर साइबर एक्सपर्ट ने बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में जानकारी दी। बालिकाएं डिप्रेशन और अवसाद से घिर जाती है। कई बार अधिक तनाव के कारण वह आत्महत्या जैसा गलत कदम भी उठा लेती है। उन्हें जागरूक करने के लिए मनो चिकित्सक के द्वारा चार सत्रों का कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। महिला उत्थान को लेकर सरोज गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here