More
    Homeराजस्थानअलवर# अग्रवाल समाज# अग्रवाल बालिका छात्रावास का उदघाटन

    # अग्रवाल समाज# अग्रवाल बालिका छात्रावास का उदघाटन

    अलवर. अंबेडकर नगर में रविवार सुबह अग्रवाल बालिका छात्रावास विंग का उद्घाटन किया गया। जिला अग्रवाल संस्थान के संयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि दो साल पहले जिला अध्यक्ष हुकमचंद गर्ग ने बालिका छात्रावास में प्रथम व द्वितीय फलोर पर समाज के भामाशाहों के द्वारा कमरों का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इस बालिका छात्रावास में 21 कमरों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उदघाटन किया गया। इस छात्रावास में 40 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में भवन निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबीनेट मंत्री कालीचरण सर्राफ और जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष केके अग्रवाल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे। इस छात्रावास में 21 कमरे बनाने में करीब एक करोड़ से अधिक की लागत आई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here