More
    Homeराजस्थानअलवरजिला सैनी महासभा के चुनाव में उत्साह से हो रहा है मतदान

    जिला सैनी महासभा के चुनाव में उत्साह से हो रहा है मतदान

    अलवर. अलवर जिला सैनी महासभा का चुनाव स्वर्ग रोड स्थित सैनी छात्रावास में आयोजित किए जा रहे। जिसमें उत्साह से मतदान हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए घीसाराम सैनी, उपाध्यक्ष के लिए अशोक सैनी, महामंत्री के लिए अशोक सैनी, संगठन मंत्री बृजमोहन सैनी, कोषाध्यक्ष रघुवीर सैनी, प्रचार मंत्री योगेंद्र टांगडा, मंत्री पद के लिए खुशीराम सैनी चुनाव मैदान में है। जिनका चुनाव चिन्ह जग है, वही चुनाव चिन्ह पतंग के लिए अध्यक्ष पद पूरणमल सैनी, उपाध्यक्ष मनोहरलाल सैनी, महामंत्री बोधन राम सैनी, संगठन मंत्री लक्ष्मण सैनी, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल सैनी, प्रचार मंत्री प्रभुदयाल सैनी और मंत्री पद के लिए भगवान सैनी मैदान में है।

     

    पुस्तक एवं स्टेशनरी व्यापार समिति के चुनाव परिणाम  घोषणा  तीन बजे तक

    अलवर पुस्तक एवं स्टेशनरी व्यापार समिति के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मन्नी का बड़ स्थित जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए। मतदान दोपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। पूर्व अध्यक्ष बिहारी पाराशर ने बताया की 2 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। जिनके कुल 91 मतदाता वोट डालेंगे। सचिव पद के लिए तीन व अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में है। दोपहर तीन बजे मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here