More
    Homeदेशभाजपा ने चार राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, भूपेंद्र यादव...

    भाजपा ने चार राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी साल के आखिरी में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है। शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    भूपेंद्र यादव बने महाराष्ट्र के प्रभारी

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के प्रभारी होंगे। बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी गई है। उन्हें यहां का प्रभारी बनाया गया है। हेमंत बिस्वा सरमा सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here