More
    Homeदेशबदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय

    बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय

    नई दिल्ली. बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने भी मंगलौर सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा किया है।

    कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लखपत बुटोला को पार्टी ने बदरीनाथ सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि काजी निजामुद्दीन को मंगलौर सीट पर उतारा है।

    गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए पहले ही अपने प्रत्याशिओं की घोषण कर दी थीं। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है। दूसरी तरफ मंगलौर सीट से बसपा ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को मैदान में उतारा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here