More
    Homeराजस्थानअलवरकई मांगों के लेकर नगर पालिका के सामने दिया धरना

    कई मांगों के लेकर नगर पालिका के सामने दिया धरना

    थानागाजी . नगर पालिका कार्यालय के सामने कांग्रेस समर्थक विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और पार्षद सहित सैकड़ों ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन नगर पालिका प्रशासन द्वारा तानाशाही पूर्ण नियमों के तहत नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों पर रोक लगाने, पेयजल व्यवस्था की खराबी, बिजली की कटौती, सफाई की कमी, सड़कों पर अवैध अतिक्रमण, और नगर पालिका क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध होटल निर्माण के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा रोड लाइट्स में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है और पेयजल सप्लाई के बजट में भ्रष्टाचार हुआ है। सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह न मिलने के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

    मामले पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र जिंदल ने बताया कि प्रदर्शनकारी अभी तक किसी प्रकार का मांग पत्र नहीं दे पाए हैं, लेकिन जो भी उनकी समस्याएं होंगी, उनका समाधान किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here