More
    Homeराजस्थानअलवरएक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

    एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

    अलवर. ईद उल अजहा का त्योहार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  नया बास ईदगाह में ईद का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर की ईदगाहों में ईद की नमाज अता की गई, जिसमें हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
    नयाबास ईदगाह के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद अमजद ने ईद की नमाज अता कराई। इस दौरान देश व दुनिया मे अमनचैन और भाई चारे के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद सभी लोगो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह करीब 7 बजे से ही मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए नयाबास स्थित ईदगाह पहुंचने शुरू हो गए थे। ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
    पुलिस रही चाक चौबंद
    जिलेभर में ईद के पर्व पर पुलिस चाक चौबंद रही। सुरक्षा व्यस्था को लेकर पुलिस जाप्ता ईदगाह के बाहर तैनात रहा। आपसी भाईचारा , साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भेदभावों को भुलाकर समरसतापूर्ण समाज स्थापित करने की अपील की जिससे सामाजिक सम्रद्धि के साथ साथ विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सके

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here