More
    Homeराज्यराजस्थानसांगानेर विधानसभा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

    सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

    जयपुर. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में भी बुलडोजर चला, जिसके चलते स्थानीय लोग सड़कों पर विरोध में उतर आए। कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं रोते हुए नजर आईं और उन्होंने अधिकारियों से अपनी बेबसी जताई। उन्होंने अधिकारियों से निवेदन किया कि उन्हें बेघर न किया जाए, और छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य की चिंता जताई।

    जेडीए प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों की फरियाद नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रखी। यह कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के तहत की गई थी। मानसरोवर के न्यू सांगानेर रोड से लेकर वंदे भारत रोड तक 100 मीटर चौड़ी सेक्टर रोड प्रस्तावित है। फिलहाल यह रोड 80 फीट चौड़ी है, और इस प्रस्तावित विस्तार के लिए करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में 20 फीट तक के अतिक्रमण को हटाया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here