More
    Homeराजस्थानअलवर360 किलो मिलावटी दूध नष्ट कराया , 70 किलो घी जब्त

    360 किलो मिलावटी दूध नष्ट कराया , 70 किलो घी जब्त

    अलवर. शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को नीमराणा में कार्रवाई कर 360 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया गया, साथ 70 किलोग्राम घी भी जब्त किया गया।
    यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की पिकअप से नीमराना डेयरी में नकली दूध एवं मिलावटी दूध सप्लाई होने लिए आता है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर खाद्य सुरक्षा दल ने दूध से भरी पिकअप को नीमराना चौराहे पर रुकवाया और मोबाइल टेस्टिंग वेन से सभी दूध के केनों की जांच कराई गई। जिसमें करीब 9 केनों में प्रारंभिक जांच में मिलावट पाई गई जिसका खाद्य सुरक्षा एक्ट 2006 नियम के तहत सैंपल लेकर मौके पर करीब 360 लीटर दूध जिसमें बदबू आ रही थी उसे तुरंत नष्ट कराया गया। उसके बाद यादव आइस फैक्ट्री में शुद्ध घी दूधसागर का एक्ट में सैंपल लेकर करीब 70 किलो शुद्ध घी दूधसागर जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल यादव भी मौजूद रहे

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here