More
    Homeदेशमलेशिया जा रही फ्लाइट में लगी भीषण आग, इमरजेंसी लैंडिंग कर बचाई...

    मलेशिया जा रही फ्लाइट में लगी भीषण आग, इमरजेंसी लैंडिंग कर बचाई 138 पैसेंजरों की जान

    नई दिल्ली. मलेशिया जा रही एक फ्लाइट के इंजन में भीषण आग लग गई। फ्लाइट में 138 यात्री सवार थे। आग लगने से इन यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्रियों को सकुशल उतारा गया। गुरुवार सुबह करीब पौने एक बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग से बड़ा हादसा होने से बच गया।

    पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ATC अधिकारियों से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी व तुरंत एक्शन लेकर हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया। जहाज की लैंडिंग होते ही इंजन में लगी आग को बझा दिया गया।  जहाज में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत सभी 138 लोग सुरक्षित हैं। जहाज के इंजन की मरम्मत के प्रयास जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया एयरलाइंस के MH-199 प्लेन ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े उड़ान भरी थी और मलेशिया के कुआलाम्पुर से लैंडिंग होनी थी, लेकिन टेक ऑफ होने के 14 मिनट बाद ही विमान के इंजन में आग भड़क गई। टेक्निकल फॉल्ट के कारण आग भड़की थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here