More
    Homeराजस्थानअलवरसड़क के किनारे मिला 6—7 माह भ्रूण,पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

    सड़क के किनारे मिला 6—7 माह भ्रूण,पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

    अलवर. बुधवार को शहर में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। एक निष्ठुर मां सड़क किनारे कचरे में करीब 6 से 7 माह के भ्रूण को फेंक कर चली गई। वारदात की सूचना जब कोतवाली पुलिस को मिलने पर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में लगी हुई।

    जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र ठाकुर वाला कुआं पर सड़क किनारे कचरे में करीब 6 से 7 माह का भ्रूण मिलने से श्रेत्र में सनसनी फैल गई। कुत्ते कचरे से भूर्ण को निकाल कर नोच रहे थे, तभी मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय व्यक्ति जितेंद्र राठौर ने बताया कि बनर्जी का बास ठाकुर वाला कुएं पर कूड़े के ढेर में सड़क किनारे कुत्तों के झुंड को देखकर लोग मौके पर पहुंचे तो वहां कूड़े में भ्रूण पड़ा मिला। जिसे कुत्ते नोच रहे थे, लोगो ने कुत्तों को मौके से भगाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टा भ्रूण छह से 7 माह का लग रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में लगी हुई है कि मौके पर यह भूर्ण कौन पटक कर गया है

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here