More
    Homeराजस्थानअलवरबिजली कनेक्शन करने गए लाइनमैन के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

    बिजली कनेक्शन करने गए लाइनमैन के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

    बानसूर.अलवर/ बानसूर के कोथल में बुधवार को बिजली का कनेक्शन करने गए लाइनमैन के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर   सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों ने लाइनमैन की फाइल और कागजों को फाड़ दिया। घायल हालात में लाइनमैन को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां लाइनमैन का उपचार जारी है।

    विद्युत विभाग के जेईएन राहुल यादव ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि आज क़रीब 12.30 बजे लाइनमैन मुखराम गुर्जर कोथल में बुगली देवी पत्नि भीमशिंह के घरेलू कनेक्शन और सर्विस लाइन लगाने गए थे। इस दौरान वहा पर मौजुद राकेश, रामफल, सुबेसिंह सहित कई लोगों ने मीटर लगाने के लिए मना किया और गाली गलौच करने लगे। मुखराम गुर्जर के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिससे मुखराम लहूलुहान हो गया और उसे कई जगह चोटे आई। इस दौरान लाइनमैन के हाथ में से फाइल व कागज लेकर फाड़ दिए।

    उन्होंने बताया की घटना कि सूचना पर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। लाइनमैन लहूलुहान हालात में था। इस दौरान घायल हालात में दौलत सिंह की ढाणी जीएसएस पर लेकर आए वहा से बानसूर उप जिला अस्पताल लेकर आए जहा उसका ईलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here