More
    Homeदेशउम्मीद है विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा: राहुल गांधी

    उम्मीद है विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा: राहुल गांधी

    नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा के विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा के ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी।
    राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर आपको बधाई देना चाहता हूं। मैं पूरे विपक्ष की ओर से, इंडिया गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा, अध्यक्ष महोदय, यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज के संरक्षक हैं। निस्संदेह, सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। उनका कहना था कि विपक्ष सदन चलाने में पूरा सहयोग करेगा, लेकिन यह भी जरूरी है कि विपक्ष को सदन के अंदर लोगों की आवाज उठाने का मौका मिले।

    भारत के लोगों की आवाज उठाने का मौका मिलेगा

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने हालिया लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि इस चुनाव से पता चला है कि भारत के लोग विपक्ष से देश के संविधान की रक्षा की उम्मीद करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, आशा है कि हमें अपनी आवाज उठाने, भारत के लोगों की आवाज उठाने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिरला विपक्ष को आवाज उठाने का मौका देकर संविधान रक्षा का अपना दायित्व निभाएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, अध्यक्ष महोदय, यह विचार गैर-लोकतांत्रिक है कि आप विपक्ष की आवाज को चुप कराकर सदन को कुशलतापूर्वक चला सकते हैं। इस चुनाव ने दिखाया है कि भारत के लोग विपक्ष से संविधान की रक्षा की उम्मीद करते हैं। हमें विश्वास है कि विपक्ष को बोलने की अनुमति देकर, हमें भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देकर, आप भारत के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। ‘

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here