More
    Homeराज्यराजस्थानप्री. डीएलएड़ परीक्षा 30 जून को

    प्री. डीएलएड़ परीक्षा 30 जून को

    जयपुर. स्कूल शिक्षा के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (प्री. डीएलएड़ परीक्षा) —2024 के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।
    प्री डीएलएड़ परीक्षा 30 जून को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से 33 जिलों के 1917 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए चार लाख पैंतालीस हजार चार सौ चौवन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

    शिक्षा सचिव ने ओएमआर शीट, प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री को ट्रेजरी एवं सब ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाने, परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उचित पर्यवेक्षण, परीक्षा समाप्ति पर परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त गोपनीय सामग्री को निर्धारित संग्रहण केन्द्रों पर संग्रहित कर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here