More
    Homeराजनीतिगृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा,मुसलमानों को नहीं देंगे आरक्षण

    गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा,मुसलमानों को नहीं देंगे आरक्षण

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा में कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया। मंत्री शाह ने कहा कि यदि विपक्षी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आती है, तो वह पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी।

    कांग्रेस ने कालेलकर आयोग की सिफारिशों को नहीं किया लागू

    गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में कहा कि ओबीसी को आरक्षण देने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेलकर आयोग की सिफारिशों को कांग्रेस ने वर्षों तक लागू नहीं किया। मंत्री शाह ने कहा कि 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में इस आयोग की सिफारिशें लागू की गई तो राजीव गांधी ने ढाई घंटे का भाषण देकर ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।

    हरियाणा में नहीं देंगे मुसलमानों को आरक्षण

    सम्मेलन में गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस हरियाणा में भी सत्ता में आते हैं तो वह यहां भी ऐसे ही करेगी। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में मुसलमानों के लिए आरक्षण की अनुमति नहीं देंगे।

    हरियाणा में भाजपा बनाएगी सरकार

    मंत्री शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह का पिछले एक पखवाड़े में हरियाणा का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने 29 जून को पंचकूला में पार्टी की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

    हरियाणा सीएम ने ओबीसी के क्रीमी लेयर बढ़ाई

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने ओबीसी के क्रीमी लेयर के लिए वार्षिक आय सीमा 6 से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की है। सैनी ने 24 जून को इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे ओबीसी वर्ग को रोजगार में लाभ मिलेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here