More
    Homeदुनियाउद्योगपति एलन मस्क क्यों आए चर्चा में, क्या अपनी कम्पनी कर रहे...

    उद्योगपति एलन मस्क क्यों आए चर्चा में, क्या अपनी कम्पनी कर रहे शिफट

    नई दिल्ली। दुनिया भर में चर्चित रहने वाले उद्योगपति एलन मस्क एक बार पुन: चर्चा में हैं। इस बार मस्क अपनी दो कंपनी स्पेसएक्स और एक्स के मुख्यालय कैलिफोर्निया से हटाकर टेक्सास ले जाने के फैसले को लेकर सुर्खियों में है।

    इसलिए चर्चा में आए एलन मस्क 

    एलन मस्क ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वह स्पेसएक्स को कैलिफोर्निया के हॉथोर्न से टेक्सास के स्टारबेस ले जाने की योजना बना रहे हैं। एक्स को सैन फ्रांसिस्को से ऑस्टिन स्थानांतरित किया जाएगा। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के नए कानून पर हस्ताक्षर करने के बाद उद्योगपति मस्क ने यह निर्णय लिया। कैलिफोर्निया का नया कानून जिला स्कूलों के कर्मचारियों को बच्चों की लैंगिक पहचान बदलने के बारे में उनके माता-पिता को जानकारी देने की आवश्यकता पर रोक लगाता है।

    एक साल पहले ही गवर्नर को करा दिया था अवगत

    एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि मैंने करीब एक वर्ष पहले गवर्नर न्यूसम को अवगत करा दिया था कि इस प्रकार के कानून कंपनियों तथा परिवारों को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कैलिफोर्निया छोड़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं। वाहन विनिर्माता कंपनी टेस्ला का कॉर्पोरेट मुख्यालय भी 2021 में कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो से ऑस्टिन स्थानांतरित कर दिया गया था। मस्क टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं। उद्योगपति ने कहा कि उन्होंने अपना आवास भी कैलिफोर्निया से टेक्सास स्थानांतरित कर लिया है, जहां कोई राज्य व्यक्तिगत आयकर नहीं है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here