More
    Homeदेशजम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, जवान घायल

    जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, जवान घायल

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी शेयर की। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के लोलाब में मंगलवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

    भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा के कोवुत में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 23 जुलाई को एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया था। 24 जुलाई को सतर्क सैनिकों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखी गई और चुनौती दी गई । जिसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। एक आतंकवादी को मार गिराया गया और एक एनसीओ घायल हो गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here