More
    Homeराजस्थानअलवरग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी और दशहरा

    ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी और दशहरा

    ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को रामनवमी और दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    अलवर। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को रामनवमी और दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक दीनदयाल गुप्ता ने कन्या पूजन कर की।

    इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने डांडिया नृत्य पेश कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, वहीं रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। इस मौके पर नन्हीं बच्चियां देवी स्वरूप में सजकर मंच पर आईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

    कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष अतिथि के रूप में अनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता और रीटा मैम मौजूद रहीं। कार्यक्रम की तैयारी निकिता मैम और दिव्या मैम ने की।

    विद्यालय की प्राचार्य ने दशहरा पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    निदेशक दीनदयाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को रामनवमी और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here