More
    Homeराजनीतिमुडा भूमि घोटाले पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस ने केन्द्र पर लगाया कर्नाटक...

    मुडा भूमि घोटाले पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस ने केन्द्र पर लगाया कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का आरोप, राज्यपाल की अनुमति के बाद गरमाई राजनीति   

     नई दिल्ली। कथित मुडा भूमि घोटाले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। राज्यपाल की ओर से मुडा भूमि घोटाले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कर्नाटक की राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा सीएम सिद्धारमैया पर बयानबाजी में सीधा हमला कर उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है।

    संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप 

    कर्नाटक के मुडा भूमि घोटाले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। इस मुददे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं ने कर्नाटक सरकार और सीएम सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की सरकार और उसके नेता संविधान का अपमान कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में संविधान का अपमान देखा जा सकता है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सीएम सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। मुडा भूमि घोटाला कुछ दिन पहले उजागर हुआ है। लोगों ने इस मामले में राज्यपाल को दी याचिका में कर्नाटक के सीएम पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी। राज्यपाल ने इस मामले में पहले सरकार से जानकारी मांगी, लेकिन जब राज्यपाल सरकार के तथ्यों और तर्कों से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने सीएम के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी।

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को बताया भ्रष्ट

    भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार संभवत: देश के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने लूट और झूठ को प्राथमिक एजेंडा बना लिया है। कर्नाटक में सरकार के हर विभाग को लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुडा घोटाला 5 हजार करोड़ रुपये का है। मुडा भूमि घोटाले में महंगी जमीनें मुख्यमंत्री की पत्नी, मुख्यमंत्री के मित्रों और सहयोगियों को बांटने का आरोप है और मुख्यमंत्री ने अपने हलफनामे में इसका खुलासा भी नहीं किया। इस लिए सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here