More
    Homeदेशनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दिल्ली दौरा

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दिल्ली दौरा


    जूली ने अंबिका सोनी के पति उदय सोनी के निधन पर जताया शोक

    मिशनसच न्यूज, नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती अंबिका सोनी के निवास पर शोक संवेदना प्रकट की।

    दोनों नेताओं ने श्रीमती अंबिका सोनी के पति उदय सोनी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

    श्री जूली ने कहा कि अंबिका सोनी कांग्रेस परिवार की वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, उनके प्रति यह क्षति अपूरणीय है। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here