शिविर में 66 मरीजों को मिला लाभ, 5 का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन
मिशनसच न्यूज, अलवर। लायंस क्लब अलवर मत्स्य, अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फेलोशिप, मित्तल हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 66 मरीजों की ओपीडी जांच की गई, जबकि 5 मरीजों का चयन मोतियाबिंद (लेंस प्रत्यारोपण) ऑपरेशन हेतु किया गया।
शिविर संयोजक एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1 के लायन सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह की 25 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य शिवाजी पार्क, बुध बिहार, हसन खां मेवात एवं आसपास के क्षेत्रों के उन नेत्र रोगियों तक पहुंचना है जो विभिन्न कारणों से अस्पताल नहीं जा पाते।
लायंस क्लब अलवर मत्स्य की अध्यक्ष एवं कॉलेज की प्रबंध निदेशक एम.जे.एफ. लायन डॉ. मंजू अग्रवाल ने कहा,
“हम खुशनसीब हैं कि हमें इस मानवसेवा का अवसर मिल रहा है।”
शिविर में कॉलेज की डॉ. तनु और लायंस क्लब के टेक्नीशियन ललित शर्मा ने अपनी निःशुल्क सेवाएं दीं। आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।
कार्यक्रम संयोजक लायन सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि चयनित 5 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन मित्तल हॉस्पिटल, सुभाष नगर, अलवर में किए जाएंगे। मरीजों को रहने, खाने, लेंस, चश्मा, दवा और ऑपरेशन सहित सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
शिविर में पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन गिरीश गुप्ता, लायन सत्यनारायण अग्रवाल, लायन घनश्याम अग्रवाल, लायन सतीश कुमार गुप्ता, लायन अनिल बंसल, लायन गोविंद चंद गोयल, लायन महेश धानावत, लायन प्रह्लाद अग्रवाल, लायन प्रदीप धामानी एवं कॉलेज से डॉ. अशोक पाठक सहित पूरी टीम ने सहयोग प्रदान किया।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


