सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है – संजय शर्मा
मिशनसच न्यूज, अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को राजगढ़ में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं राजकीय सेवा में चयनित युवाओं को सम्मानित किया।
शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश और समाज की उन्नति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा —“सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी व्यक्ति जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और सेवा भाव बनाए रखें तथा जीवन में संवेदनशीलता अपनाकर “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा, हरिओम कटारा, सतीश यादव, हरेन्द्र शर्मा, त्रिपोलिया महादेव मंदिर के महंत जितेन्द्र खेडापति, प्रकाश दीक्षित, भूपेन्द्र शर्मा, संजय राजस्थानी, नरेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, विवेक दीक्षित, पं. जलेसिंह, अशोक कुदग्ल, डॉ. मोहित शर्मा, यश शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रशांत शर्मा, राकेश शर्मा, सोनू शर्मा, सानिया व्यास, विशम्भर दयाल, रामावतार सिद्ध, आकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, युवा और आम नागरिक उपस्थित रहे।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


