साप्ताहिक राशिफल – 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025
सीमा वधावन , ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत शुभ है। आपके रुके हुए काम बनेंगे एवं कार्य क्षेत्र में नए अवसर आएंगे। प्रेम संबंधों में अपनी बात को ठीक प्रकार से सामने रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत नहीं है इसलिए निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आपको विश्राम की आवश्यकता है। लाल रंग का प्रयोग आपके लिए शुभ रहेगा।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह आपका मन शांत रहेगा। परिवार में जो भी परेशानियां थी वह सुलझ जाएगी। कार्य क्षेत्र में आपको धैर्य से काम लेना पड़ेगा क्योंकि नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंधों से खुशियां मिलेंगी परंतु शब्दों का चयन सावधानी से करें। अनावश्यक खर्च आ सकते हैं इसीलिए सोच-समझकर खर्च करें। गहरे हरे रंग का प्रयोग ज्यादा करें।
♊ मिथुन राशि
इस सप्ताह का प्रारंभ आप अपने दिमाग का बेहतर इस्तेमाल करके करेंगे। कार्य क्षेत्र में सभी का साथ मिलेगा एवं आप अपना टैलेंट दिखा पाएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। पीला रंग आपके लिए लाभदायक है।
♋ कर्क राशि
इस सप्ताह आप बहुत इमोशनल रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर कार्य की अधिकता रहेगी। परिवार में धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में साथी से नरम लहजे में बात करें। अपनी मां और तन को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं विश्राम करें। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आप राजा की तरह रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा एवं नए अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ आनंद से समय बीतेगा। प्रेम संबंधों से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने खाने-पीने पर ध्यान दें। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♍ कन्या राशि
इस सप्ताह आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी एवं नई योजनाएं भी बनेगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा एवं सभी वर्ग के लोग आपका सहयोग करेंगे। परिवार में अपनी बात को ठीक तरह से रखें। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए समय से खाएं, पिएं और सोएं। भूरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
♎ तुला राशि
इस सप्ताह के प्रारंभ में सौभाग्य की वृद्धि होगी। नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी लोग आपका लोहा मानेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ होगा।
♏ वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको धैर्य रखने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियां आएंगी परंतु आप संयम से उनका हल निकाल लेंगे। परिवार में सबसे मिलकर रहें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी आ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कार्य करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करें। मैरून रंग का प्रयोग ज्यादा करें।
♐ धनु राशि
इस सप्ताह आपके लिए शुभ है। आप अपने कार्यों को सकारात्मक तरीके से करेंगे। नए अवसर आपके सामने आएंगे। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम संबंध स्थिर होंगे जिससे खुशी मिलेगी। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पर्पल रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आपको नए अवसर भी मिलेंगे और नई जिम्मेदारियां भी। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता होगी, इसीलिए शांत रहकर कार्य करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए विश्राम अवश्य कीजिए। ग्रे रंग का अधिक प्रयोग करें।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह आप अपने कार्यों को सकारात्मक तरीके से करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव हो सकता है। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार है परंतु निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु विश्राम अवश्य करें। टरकॉइस रंग शुभ रहेगा।
♓ मीन राशि
इस सप्ताह आप अपने नए लक्ष्य निश्चित करेंगे एवं आत्मावलोकन करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत दिखेगी एवं फल भी मिलेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में साथी से खुशी मिलेगी। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखें। लैवेंडर रंग का प्रयोग आपके लिए शुभ होगा।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


