More
    Homeअखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक 26 अक्टूबर को...

    अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक 26 अक्टूबर को भरतपुर में

    पल्लीवाल जैन महासभा के चुनावों पर होगी चर्चा 

    भरतपुर। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 अक्टूबर 2025, रविवार को भरतपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन की एकता एवं आगामी चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    महासभा के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा चुनाव से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श कर समयबद्ध रूप से चुनाव संपन्न कराना रहेगा। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि इस सूचना को व्यक्तिगत आमंत्रण मानते हुए बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव साझा करें।

    जैन ने कहा कि महासभा की एकता, संगठन और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी सदस्यों से अपेक्षा है कि वे सक्रिय रूप से सहयोग करें ताकि समाज की प्रगति के लिए ठोस दिशा तय की जा सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here