More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में भव्य रूप से हुआ अन्नकूट महोत्सव — हजारों श्रद्धालुओं ने...

    अलवर में भव्य रूप से हुआ अन्नकूट महोत्सव — हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    अलवर के शांतिनिकुंज स्थित अखाड़े वाले हनुमान मंदिर परिसर में 20 वर्षों से परंपरागत अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज, अलवर।
    दीपावली के बाद पहले रविवार को आयोजित होने वाली परंपरागत अन्नकूट महोत्सव की परंपरा को इस वर्ष भी अलवर में भव्यता के साथ निभाया गया। यह आयोजन लगातार 20वें वर्ष आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान के भोग का प्रसाद ग्रहण किया।

    अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन एफसीआई गोदाम के पास शांतिनिकुंज, अखाड़े वाले हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा ने बताया कि प्रातः 11:15 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भगवान हनुमानजी के चरणों में कड़ी, बाजरा, मूंग, मिक्स सब्जी और खीर का भोग लगाया गया।

    इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती थी। भक्ति संगीत के साथ माहौल पूरी तरह धार्मिक और भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में न केवल स्थानीय नागरिक बल्कि आस-पास के गांवों और कस्बों से भी लोग पहुंचे।

    अन्नकूट महोत्सव में AICC के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व मंत्री शकुन्तला रावत, पूर्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, विधायक मांगेलाल मीणा, विधायक ललित यादव, मुकेश जूली, संजय यादव, आर्यन जुबेर, रामदास मिश्रा, हेमंत शर्मा, राजेश मिश्रा, विशंभर दयाल वशिष्ठ, मोहन स्वरूप भारद्वाज, गफूर खान, रिपुदमन गुप्ता, जमशेद खान, राकेश बैरवा, जे.डी. आर्यन, प्रीतम मेहंदी रत्ता, डालचंद वर्मा, ललिता मीणा, रोहिताश चौधरी, अजीत यादव, श्वेता सैनी, अशोक कुद्दल, गोपीचंद शर्मा, शिवचरण गुप्ता, बलराम यादव, संजय बारेठ, चंद्रभान गुर्जर, राजेश कृष्ण सिद्ध, नारायण साईवाल, रवि मीणा, मनोज आहूजा, वीरेंद्र शर्मा, योगेंद्र कोचर, पुष्पेंद्र धाबाई, प्रकाश गंगावत, विश्राम गुर्जर, नरेंद्र मीणा, उमरदीन, प्रधान विनोद कुमारी सांगवान, जाकिर प्रधान, राजेंद्र शर्मा, फूलचंद शर्मा, चौथमल सैनी, इम्तियाज, के.के. खंडेलवाल, जीत कौर सांगवान, लीली यादव, बसमीना, शिब्बो गुर्जर, एस.आर. यादव, विक्रम यादव, पंकज शर्मा, साजिद खान, दीपेंद्र सैनी, राहुल खान, रमन सैनी, ओमप्रकाश सैनी, सुंदर गुर्जर, शिवसहाय मीणा, आकाश मिश्रा, फूलचंद शर्मा, अशोक धानका, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान धर्म और सामाजिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। कई स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को भोजन वितरण में सहयोग दिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने आयोजकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, प्रेम और भक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।

    कार्यक्रम के समापन पर भक्ति संगीत के बीच सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती कर भगवान से समाज की समृद्धि और शांति की कामना की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here