शिविर में नागरिकों को मिलेगा एक ही स्थान पर मूलभूत सेवाओं का लाभ
मिशनसच न्यूज, अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को राहत प्रदान करने एवं उनके मूलभूत कार्य एक ही स्थान पर निपटाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक विभिन्न स्थानों पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ घर के नजदीक उपलब्ध कराना है।
शिविरों में राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय, जन स्वास्थ्य, रोजगार और पेंशन संबंधी कार्यों का निस्तारण किया जाएगा।
कलेक्टर के अनुसार—
28 अक्टूबर को अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घेघोली में ग्राम पंचायत भवन तथा गूजुकी में खेल मैदान में शिविर आयोजित होंगे।
30 अक्टूबर को कठूमर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथुराहेड़ा में अटल सेवा केंद्र और तिगरिया में भारत निर्माण राजीव गांधी केंद्र में शिविर होंगे।
31 अक्टूबर को ग्राम पंचायत जाडला और बहतूकलां में भारत निर्माण राजीव गांधी केंद्र पर शिविर लगेंगे।
1 नवम्बर को ग्राम पंचायत बसेठ एवं अर्रूवा में भारत निर्माण राजीव गांधी केंद्र पर शिविर आयोजित होंगे।
इसके साथ ही रामगढ़ उपखंड क्षेत्र में30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत हाजीपुर और चिड़वा,
तथा 31 अक्टूबर को रसगण और टिकरी की ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केंद्र पर शिविर लगाए जाएंगे।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।
अलवर की अन्य खबरें
सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरित
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

