More
    Homeराजनीतिकंगना रणौत के विवादित बयान से भाजपा का किनारा, प्रेस नोट जारी...

    कंगना रणौत के विवादित बयान से भाजपा का किनारा, प्रेस नोट जारी कर चेताया

    नई दिल्ली। भाजपा सांसद कंगना रणौत के हाल ही एक अखबार में छपे बयान से बवाल मच गया है। हालांकि भाजपा ने कंगना रणौत के बयान से किनारा कर लिया है। भाजपा का कहना है कि ये उनका निजी मत है और पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल सांसद कंगना रणौत ने बयान दिया था कि ”अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। कंगना रणौत के इस बयान पर विपक्ष ने अब कंगना को घेर लिया है। कांग्रेस ने कंगना पर एनएसए के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है।

    सोच समझ कर बयानबाजी करें कंगना: अवस्थी

    हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि “राजनीति की समझ आने में कंगना रनौत को अभी समय लगेगा। वे अभी तक कंगना स्क्रिप्ट पढ़कर काम करती रही है, लेकिन राजनीति फिल्मी स्क्रिप्ट पर नहीं चलती है। उन्होनें सांसद कंगना को अब मुद्दों की गंभीरता को समझ कर बयानबाजी करने की सलाह दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here