More
    Homeइप्टा कला महोत्सव 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में

    इप्टा कला महोत्सव 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में

    प्रतियोगिता 9 से 11 नवम्बर तक, महोत्सव  का उद्घाटन समारोह 9 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे

    मिशनसच न्यूज,  अलवर। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) अलवर इकाई द्वारा आयोजित इप्टा कला महोत्सव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अध्यक्ष कान्ति जैन की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    महोत्सव के संयोजक अनिल नागर ने बताया कि इप्टा कला महोत्सव 9 से 11 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में कला, संस्कृति और सृजनशीलता के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है।

    तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा

    • पहला दिन (9 नवम्बर)स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता तीन वर्गों में ओसवाल स्कूल में आयोजित होगी। इसमें लगभग एक हजार विद्यालयी छात्र-छात्राओं के भाग लेने की संभावना है।

    • दूसरा दिन (10 नवम्बर)नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र अपने सांस्कृतिक नृत्य कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

    • तीसरा दिन (11 नवम्बर)एकाभिनय एवं लघु नाटक प्रतियोगिता का आयोजन आईएमए हॉल, सामान्य चिकित्सालय परिसर में होगा। इसी दिन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    कला और संस्कृति का संगम

    इप्टा अलवर इकाई द्वारा आयोजित यह वार्षिक महोत्सव शहर में कला, रंगमंच और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने वाला प्रमुख आयोजन बन चुका है। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कलाकार और दर्शक इस उत्सव का हिस्सा बनते हैं।

    बैठक में जगदीश शर्मा, च्यवन भार्गव, संदीप शर्मा, राजेश महिवाल, महेन्द्र सिंह, प्रदीप माथुर, मोहन लाल गुप्ता, मनोज जैन, महेन्द्र गुप्ता, मो. रफीक, उदय लोहिया, राजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा और श्रीमती मंजू चौहान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here