More
    Homeगलत सिग्नल मिला, आमने-सामने टकराए मालगाड़ी के इंजन

    गलत सिग्नल मिला, आमने-सामने टकराए मालगाड़ी के इंजन

    रायबरेली। सोमवार की रात एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना के संयंत्र क्षेत्र में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। परियोजना में तीन वैगन को यार्ड की ओर ले जा रहे इंजन को सामने से आ रहे दूसरे इंजन ने जोरदार टक्कर मार दिया। भिड़ंत के बाद दोनों इंजन बे—पटरी हो गए। ट्रैक के साथ ही दोनों इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। इंजनों को ट्रैक से हटाकर लाइनों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है।

    एनटीपीसी ऊंचाहार में सोमवार की रात करीब 10 बजे हादसा संयंत्र क्षेत्र में स्थित कोल हैंडलिंग प्लांट में हुआ है। सोमवार की शाम को ही झारखंड प्रांत के कोयला खदानों से एक मालगाड़ी ऊंचाहार परियोजना में कोयले की आपूर्ति लेकर आई थी। रात करीब 10 बजे वैगन को यार्ड में छोड़कर इंजन वापस जा रहा था। सामने से मालगाड़ी के तीन वैगन लेकर दूसरा इंजन यार्ड में आ रहा था तभी रेल इंजन की भिड़ंत हो गई।

    गलत सिग्नल के कारण हुआ हादसा

    एनटीपीसी परियोजना के संयंत्र क्षेत्र में हुए रेल हादसे का कारण गलत सिग्नल बताया जा रहा है। रेलवे और परियोजना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस ट्रैक पर एनटीपीसी से मालगाड़ी रवाना हो रही थी सामने से इसी ट्रैक पर एक रेल इंजन को भी सिंगल देकर रवाना कर दिया गया था। आपस में रेल कर्मचारियों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण मालगाड़ी और रेल इंजन एक ट्रैक पर आ गए, जिसके कारण यह हादसा हो गया। घटनास्थल का रेल अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here