More
    Homeराजस्थानअलवर15 नवम्बर को होगी आधुनिक नंदी गौशाला का उद्घाटन

    15 नवम्बर को होगी आधुनिक नंदी गौशाला का उद्घाटन

    गौशाला का उद्घाटन दिगम्बर जैन संतों के सानिध्य में होगा , वन मंत्री संजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

    मिशनसच न्यूज, अलवर,।अलवर-रामगढ़ मार्ग पर बगड़ तिराहा के पास स्थित श्री दिगम्बर जैन सुधासागर गौशाला में निर्मित आधुनिक नंदी गौशेड का उद्घाटन अब 15 नवम्बर को किया जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 14 नवम्बर को होना था, जिसे अब एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

    कार्यक्रम में राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, वहीं केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव के भी शामिल होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन, पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, ज्ञानदेव आहूजा, बनवारी लाल सिंहल, तथा पूर्व सभापति अजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    गौशाला समिति के संरक्षक बच्चूसिंह जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 15 नवम्बर की सुबह 7:30 बजे दिगम्बर जैन संत उपाध्याय विज्ञानन्द ससंघ व उपाध्याय वृषभानन्द ससंघ के मंगल प्रवेश से होगा। इसके बाद 9:30 बजे मुनिराजों की आहारचर्या, तथा 10:30 बजे झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    समिति के मंत्री व पूर्व प्रिंसीपल अशोक कुमार जैन ने बताया कि नवनिर्मित नंदी गौशेड का उद्घाटन अमेरिका निवासी विजय कुमार जैन और प्रेमलता जैन द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संतों के प्रवचन, अतिथियों का सम्मान एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

    सुधासागर गौशाला में यह नया नंदी शेड पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। वर्तमान में यहां करीब 400 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें अधिकांश वे हैं जिन्हें पुलिस ने गौ-तस्करों से मुक्त कराया था। गौशाला परिसर में ही एक पक्षी चिकित्सालय भी संचालित है, जहाँ पक्षियों के उपचार और चुग्गे की व्यवस्था की गई है।

    श्रद्धालुओं के लिए बस सुविधा:
    गौशाला समिति के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें सुबह 9 बजे स्कीम नं.10 स्थित जैन भवन से गौशाला के लिए रवाना होंगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here