More
    Homeराजस्थानअलवरकृषि विश्वविद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    कृषि विश्वविद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


    विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने जानी SIR की प्रक्रिया

    मिशनसच न्यूज, जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. पी. जोशी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (डॉ.) वी. एस. जैतावत ने की।

    कार्यक्रम में डीओआईटी के प्रोग्रामर देवेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि असिस्टेंट प्रोग्रामर अनिल सोलंकी ने विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के कार्मिकों को मतदाता सूची वेरिफिकेशन की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि “कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली से वंचित न रहे और कोई भी अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो।”

    सोलंकी ने निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार किए गए वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। मौके पर ही विद्यार्थियों के वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करवाई गई।

    कुलगुरु प्रो. जैतावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में मतदान अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और कार्मिकों से अपील की कि वे निर्वाचक नामावली में अपना नाम सुनिश्चित करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

    इस अवसर पर डॉ. एम. एम. सुंदरिया (निदेशक अनुसंधान), डॉ. जीवाराम वर्मा (निदेशक प्रसार शिक्षा), डॉ. सेवाराम कुमावत (निदेशक डीएसडब्ल्यू), डॉ. रामदेव सुतालिया (निदेशक पीएमई), डॉ. एस. के. मूंड (निदेशक शिक्षा) और डॉ. महेंद्र कुमार (निदेशक एचआरडी) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    आभार निदेशक डीएसडब्ल्यू डॉ. सेवाराम कुमावत ने व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन डॉ. प्रियंका स्वामी ने किया।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here