More
    Homeरविवार को लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर

    रविवार को लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर

    रविवार को आमजन पा सकेंगे इसमें इलाज 

    मिशनसच न्यूज, अलवर। अलवर शहर के स्कीम नम्बर 3, बसंत विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नम्बर 115 पर 16 नवम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्व. सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में रखा गया है, जिसका उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

    शिविर के पुण्यार्जक जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए हृदय, फेफड़ों एवं नस रोग की जांच, प्रसूति, बांझपन एवं स्त्री रोग से संबंधित परामर्श एवं परीक्षण किए जाएंगे। शिविर में शुगर, बीपी, होल्टर, बीटीसीटी सहित कई आवश्यक जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की जाएँगी। साथ ही, मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।

    इस शिविर में स्वर्ण पदक विजेता हृदय एवं फेफड़ों के विशेषज्ञ डॉ. शैलेश जैन अपनी सेवाएँ देंगे। उनके साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे, जो विभिन्न रोगों की जांच व परामर्श प्रदान करेंगे।

    स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और ज़रूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर अलवर शहर के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इच्छुक लोग निर्धारित समय पर पहुँचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here