More
    Homeराजस्थानजयपुरविराटनगर में ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ का सफलतापूर्वक संपन्न, महिलाओं को मिला आर्थिक...

    विराटनगर में ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ का सफलतापूर्वक संपन्न, महिलाओं को मिला आर्थिक स्वावलंबन का नया मार्ग

    आर्थिक स्वावलंबन से आगे बढ़ेगी महिलाएं 

    मिशनसच न्यूज,  विराटनगर। मुक्तिधारा संस्थान, DoCC एवं M3M फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 6 सप्ताह के ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ का प्रथम बैच  विराटनगर ग्राम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस सामाजिक पहल में विराटनगर की बेटियों और बहुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर टेलरिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया।

    इस परियोजना के अंतर्गत मुक्तिधारा संस्थान की ओर से प्रशिक्षण से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रतिभागी महिलाओं को पैडल वाली सिलाई मशीनें, सुई-धागा, कपड़ा, टेलरिंग से संबंधित इक्विपमेंट तथा प्रोफेशनल ट्रेनिंग पूर्णतः निशुल्क प्रदान की गई। प्रथम बैच में 15 महिलाओं ने 5-6 के छोटे समूहों में अपने ही घर के निकट रहकर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने रोज़मर्रा के परिधान, इको-फ्रेंडली बैग एवं छोटे बच्चों के कपड़े तैयार करना सीखा, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार की ओर बढ़ सकेंगी।

    आयोजकों ने बताया कि प्रोजेक्ट सक्षम का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को हुनर सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की आय में सहयोग कर सकें और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। इसी कड़ी में आगामी सोमवार से 15 नई महिलाओं के साथ परियोजना का दूसरा बैच भी 6 सप्ताह की अवधि के लिए प्रारंभ किया जाएगा।

    प्रथम बैच के समापन अवसर पर सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुक्तिधारा संस्थान की सह-संस्थापिका श्रीमती मंजू शर्मा, गोल्डन विंग्स एकेडमी के डायरेक्टर  नवीन मीणा, प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता जी, संस्कृत प्राचार्य  नवीन तिवारी, वार्ड पार्षद एवं विराटनगर नेता प्रतिपक्ष  रोमेश मिश्रा, प्रोजेक्ट ट्रेनर श्रीमती उगनती सैनी, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु आत्रेय, अनुपम कात्यायनी, पवन योगी, अनन्त कात्यायनी, प्रहलाद सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने सीखे हुए कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित महिलाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here