More
    Homeराज्यपत्रकार राजेश रवि की पुस्तक का विमोचन, प्रकृति संवादक सम्मान भी मिला

    पत्रकार राजेश रवि की पुस्तक का विमोचन, प्रकृति संवादक सम्मान भी मिला

    अलवर। वरिष्ठ पत्रकार राजेश रवि की पुस्तक बागी से किसानी का शुक्रवार को तरुण भारत संघ के भीकमपुरा स्थित आश्रम में संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
    में वरिष्ठ पत्रकार एवं हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सनी सेबेस्टियन, मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र सिंह , महाराष्ट्र के सकाल के पूर्व प्रधान संपादक श्रीराम पंवार, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रोफेसर शिवसिंह सारंग देबोत ने किया। इस अवसर पर उन्हें प्रकृति संवादक के सम्मान से भी सम्मानित किया गया। यह पुस्तक राजस्थान के करौली व धौलपुर जिलों के डकैतों के जीवन परिवर्तन पर लिखी गई है। पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह से डकैतों के बीच में संवाद स्थापित कर तरुण भारत संघ के कार्यकर्ताओं ने उनके मन को बदला और बगावत छोड़कर खेती करते के लिए प्रेरित किया।
    पुस्तक के बारे में लेखक राजेश रवि ने बताया कि उन्होंने जब क्षेत्र में जाकर देखा कि किस तरह से लोगों का मन बदला है और अब सैरनी सहित अनेक नदियां बहने लगी है। पशु दूध देने लगे है और खेतों में हरियाली है तो इस पर पुस्तक लिखने का मन बनाया। सनी ने कहा कि प्रकृति ,जल और नदियों के संरक्षण हेतु सृजनात्मक और मीडिया संवाद के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और संरक्षण के प्रति अमूल्य सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार पूर्व सीएम के सलाहकार रहे गोविंद चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज , ख्यातनाम कवि विनीत चौहान, नालंदा प्रकाशन के नीरज कुमार, गांधी शांति प्रतिष्ठान के रमेश भाई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here