More
    Homeराजस्थानखैरथलश्री लाडली जूं सरकार प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

    श्री लाडली जूं सरकार प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

    बैठक में कार्यक्रम के लिए अनेक निर्णय लिए 

    मनीष मिश्रा,मिशनसच न्यूज, खैरथल। ब्रह्मांड आराध्य श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के निज धाम लाडली महल में श्री श्री 1008 श्री लाडली जूं सरकार के प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक नवनिर्मित लाडली महल मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रम क्रम एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए पूजनीय गुरु माताजी श्रीमती सरिता देवी ने बताया कि पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी, गुरुवार 1 जनवरी को प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:15 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जबकि प्रातः 11:15 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

    गुरु माताजी ने कहा कि महोत्सव के अवसर पर लाडली महल को विशेष रूप से आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आगमन–प्रस्थान, प्रसादी वितरण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जिससे भक्तगण सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से दर्शन व प्रसाद ग्रहण कर सकें।

    बैठक में गुरु माताजी श्रीमती सरिता देवी एवं गुरु मां सारिका कल्याण मिश्र सहित लाडली जी के चरणरज पूजन में सहभागिता करने वाले श्रद्धालु—अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, तारामणि गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, कृष्ण शर्मा, नैना शर्मा, संगीता मिश्रा, आयुषी मिश्रा, मंजू देवी मिश्रा, पूजा अग्रवाल, शीला गुप्ता, मंजू गुप्ता एवं सुशीला गुप्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने महोत्सव को सफल एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here