More
    Homeजनसुनवाई में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने सुनी आमजन की समस्याएं

    जनसुनवाई में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने सुनी आमजन की समस्याएं

    विधायक बोले— मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष विकास और जनसेवा को समर्पित

     मिशनसच न्यूज,   तिजारा/भिवाड़ी।
    तिजारा विधायक महंत  बालकनाथ योगी ने शनिवार, 21 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भिवाड़ी, टपूकड़ा एवं तिजारा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उन्होंने उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान विधायक योगी ने कहा कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। तिजारा विधानसभा में वे सेवक भाव से लगातार जनसुनवाई कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार का सुशासन पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। सरकार गांव, गरीब, किसान, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है। विकास का यह पहिया निरंतर चलता रहेगा। भाजपा सरकार के ये दो वर्ष पूरी तरह जनता की सेवा को समर्पित रहे हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

    सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लिया भाग

    जनसुनवाई कार्यक्रमों के पश्चात विधायक महंत बालकनाथ योगी ने भिवाड़ी में उत्तरांचल समाज विकास द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा श्री श्याम दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

    उत्तरांचल समाज के कार्यक्रम में उन्होंने समाज के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों, समाज और राष्ट्र के लिए किया गया कार्य ही जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं भी रहें, अपनी संस्कृति और पहचान को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं का देश है, लेकिन सभी का उद्देश्य मानव कल्याण, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण है।

    वहीं श्री श्याम दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुखी और असहाय व्यक्ति की सहायता के लिए स्वेच्छा से आगे बढ़ना ही हमारे वेद-पुराणों का सार है। अनेक धर्मार्थ ट्रस्ट और संस्थाएं गरीब, जरूरतमंद और दिव्यांगों की मदद कर उनके जीवन में नई आशा और उत्साह भर रही हैं। ऐसे सेवा कार्यों में निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here