More
    Homeपीएम श्री विद्यालय में 28 दिसंबर को पूर्व छात्र सम्मेलन व...

    पीएम श्री विद्यालय में 28 दिसंबर को पूर्व छात्र सम्मेलन व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

    वन मंत्री संजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, देशभर के कवि देंगे प्रस्तुति

    मिशनसच न्यूज,  अलवर | पीएम श्री राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर में 28 दिसंबर (रविवार) को सायं 4:30 बजे पूर्व छात्र सम्मेलन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में ही संपन्न होगा। आयोजन में विद्यालय के पूर्व छात्र, शिक्षक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  संजय शर्मा होंगे। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी एवं उद्योगपति विजय डाटा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी महेश शर्मा, समाजसेवी कमल झिरीवाल, नीलेश खंडेलवाल, समाजसेवी डॉ. के. सी. गागल, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अर्जुन तख्तानी एवं डॉ. अमित छाबड़ा शामिल होंगे।

    संस्मरण, सम्मान और साहित्य का संगम

    प्रधानाचार्य राजेश मुखीजा ने बताया कि वर्ष 2026 के स्वागत एवं बीते वर्ष की विदाई के अवसर पर पूर्व छात्रों का यह मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय परिवार अपने पूर्व विद्यार्थियों के सपरिवार आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे सभी अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को साझा कर सकें।

    स्टाफ सचिव महेंद्र चौहान के अनुसार कार्यक्रम में स्वागत समारोह, स्लाइड शो, छात्र जीवन के संस्मरण, गुरुजन सम्मान, अतिथि अभिनंदन के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

    देशभर के कवियों की प्रस्तुति

    कवि सम्मेलन में दिल्ली से हास्य रस कवि अनिल अग्रवंशी, फरीदाबाद से गीत-ग़ज़ल कवि दीपक गुप्ता, बाराबंकी से हास्य कवि विकास बोरवाल तथा मथुरा से कवयित्री पूनम वर्मा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। इनके साथ वीर रस के कवि बलबीर सिंह ‘करुण’, विद्यालय के पूर्व छात्र व सर्वरस कवि रामचरण राग भी मंच साझा करेंगे। मंच संचालन पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय कवि विनीत चौहान करेंगे।

    2011 के बाद फिर होगा मिलन

    पूर्व छात्र एवं संयोजक अशोक आहूजा ने बताया कि वर्ष 2011 में रामावतार पंडित द्वारा आयोजित मिलन समारोह के बाद अब पुनः पूर्व छात्रों का यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिससे आपसी संवाद और विद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।

    शैक्षिक प्रेरणा का उद्देश्य

    शिक्षक लोकेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इससे विद्यालय में अध्ययनरत समाज के अंतिम छोर के विद्यार्थियों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा तथा अन्य राजकीय विद्यालयों को भी ऐसे आयोजनों की प्रेरणा मिलेगी।

    कार्यक्रम की सफलता के लिए समग्र शिक्षा विभाग, नगर निगम, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, क्यूआरजी फाउंडेशन सहित अतिथियों एवं पूर्व छात्रों का प्रत्यक्ष व परोक्ष सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्वागत समिति में सुभाष अग्रवाल नांगलवाला, शिक्षाविद सुबे सिंह यादव, जसवंत सिंह, शिक्षक लोकेश गुप्ता, महेश मुद्गल, डॉ. राहुल यादव, निरंजन सैनी, कनिष्ठ अभियंता राजेश लवानिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं पूर्व छात्र सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here