More
    Homeइटाराना सैन्य स्टेशन में 30 दिसंबर को स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम

    इटाराना सैन्य स्टेशन में 30 दिसंबर को स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम

    इटाराना में  पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

     मिशनसच न्यूज,  अलवर | अलवर जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे इटाराना सैन्य स्टेशन, अलवर में किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान स्पर्श पेंशन योजना से जुड़े सभी पेंशनभोगी एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा मुद्दे के समाधान का अवसर मिलेगा। इन समस्याओं का निस्तारण अलवर एलएओ (लेखा कार्यालय) द्वारा मौके पर ही किया जाएगा।

    आयोजकों ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि पेंशन से जुड़ी लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here