साप्ताहिक राशिफल
29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026
सीमा वधावन , ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
इस सप्ताह आप बहुत सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परंतु आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास के साथ बातचीत करें एवं पहल करें। आपका शुभ रंग लाल है।
♉ वृष राशि
आपकी शुरुआत थोड़ी धीमी होगी परंतु धीरे-धीरे रफ्तार ले लेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अधिकारी वर्ग की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धन का आगमन होगा एवं आप निवेश भी कर सकते हैं जिससे लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध अति शुभ रहेंगे और आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♊ मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा परंतु महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में यात्रा का योग बन रहा है जिससे लाभ होगा परंतु आप फैसला अपने अनुसार लें। रास्ते के लिए खानपान का ध्यान रखें अन्यथा मौसमी बीमारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों में विवाद ना करें और किसी भी बात को दिल पर ना लें। पीला रंग आपके लिए लकी है।
♋ कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा एवं व्यापार भी बहुत लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे एवं आनंद की प्राप्ति होगी। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♌ सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं पुराने किए गए कार्यों का भी फल मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे एवं आप भूमि आदि भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु खान-पान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। नारंगी रंग आपके लिए शुभ है।
♍ कन्या राशि
यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हर क्षेत्र में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी एवं भागदौड़ भी बहुत होगी। आपको धैर्यपूर्वक काम करना होगा। अचानक कुछ अनावश्यक खर्चे आ सकते हैं जिससे कर्ज बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भरपूर नींद लें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है, इसलिए कम बोलें एवं ज्यादा सुनें। आपका शुभ रंग हरा है।
♎ तुला राशि
सप्ताह आपके लिए शुभ है। कार्य क्षेत्र में जो समस्या आपको तंग कर रही थी उसका समाधान मिल जाएगा। अधिकारी वर्ग आपकी बहुत प्रशंसा करेगा। व्यापार में यात्रा लाभदायक होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा है, आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एवं पार्टनर से खुशी मिलेगी। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिए बहुत भागदौड़ भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप बहुत व्यस्त रहेंगे एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रखने के लिए धन का प्रबंधन करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान सही रखें, आपको थकावट का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों में विनम्रता से काम लें एवं जल्दीबाजी ना करें। लाल रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♐ धनु राशि
यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेगा। कार्य क्षेत्र की कई समस्याएं दूर होंगी परंतु आपको बहुत धैर्यपूर्वक कार्य करना होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में अपनी पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर ना करें। बैंगनी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से बात करते समय सावधान रहें। आपको गलत समझा जा सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मन में निराशा का भाव न आने दें। संबंधों में पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें, अनावश्यक न बोलें। ग्रे रंग आपके लिए लकी है।
♒ कुंभ राशि
सप्ताह बहुत ही शुभ है, आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा एवं सहयोगियों का साथ मिलेगा। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजनाओं को प्रकट न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं पार्टनर से खुशी मिलेगी। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♓ मीन राशि
यह सप्ताह बहुत ही उत्तम है। यह सप्ताह आपकी परिश्रम का फल लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने पर प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं आप भूमि, वाहन आदि खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


