संगठन के कामों में अब आएगी तेजी
मिशनसच न्यूज, भरतपुर ।महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) में संगठनात्मक विस्तार एवं युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अशोक कुमार बैराड़ को युवा राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी एवं संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया की सहमति से राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी द्वारा की गई है।
इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर बेनीवाल द्वारा जारी की गई। संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक कुमार बैराड़ अपनी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव एवं युवाओं से मजबूत जुड़ाव के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर युवा संगठन को सशक्त बनाएंगे।
नियुक्ति के अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुकेश कुमार भटेश्वर (राष्ट्रीय महामंत्री), सुरेंद्र कुमार हरितवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), भूपेंद्र चौधरी (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष), हेमंत डांगुर (राष्ट्रीय सचिव), पुष्पेंद्र चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान), अंबालाल खोखर (राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष) तथा राम चौधरी रामसा (युवा राष्ट्रीय महासचिव) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्षगण द्वारा अशोक कुमार बैराड़ को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करें और राष्ट्रीय युवा संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रारंभ करें। संगठन नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई कि वे युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ते हुए सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संगठन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि अशोक कुमार बैराड़ के राष्ट्रीय कार्यालय आगमन पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उन्हें संगठन की ओर से औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
अशोक कुमार बैराड़ की नियुक्ति पर संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाराजा सूरजमल संगठन भारत का युवा प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी से संगठन के सामाजिक एवं राष्ट्रनिर्माण संबंधी उद्देश्यों को नई गति मिलेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


