श्री बाबाधाम पर रक्तदान में उमड़ी भीड़, 271 यूनिट रक्त संग्रहित
(भीलवाड़ा में missionsach.com को संवाददाता एवं विज्ञापन प्रतिनिधि चाहिए। इच्छुक साथी केवल वाट्सएप करे 9649856000)
मिशनसच न्यूज, भीलवाड़ा। न चढ़ता है पैसा, न चढ़ता है दान, सेवा ही जिसकी पहचान है — ऐसे श्री बाबाधाम में आयोजित रक्तदान शिविर में इस वर्ष भी अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। भगवान के जयकारों के साथ श्री बाबाधाम के वार्षिक रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें भक्तों और सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने शिविर से पूर्व बैठक आयोजित कर सभी सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी थीं। शिविर के दिन सुबह से ही सेवादारों ने श्री महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ के साथ मिलकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। रक्तदान के लिए भक्तों का आगमन सुबह से ही शुरू हो गया, भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करनी पड़ी।
श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इसी माह में नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में श्री बाबाधाम के सेवादारों के परिवारजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भी रक्तदान किया।
रक्तदान में कई रक्तवीरों ने प्रेरणादायक सहभागिता निभाई। स्वयं अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल ने 23वीं बार, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने रक्तदान किया। वहीं रामचन्द्र मुन्दड़ा ने 70वीं बार, प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने 49वीं बार, गोवर्धन सिंह कटार ने 45वीं बार, ओमप्रकाश काबरा ने 36वीं बार, स्वरम त्रिपाठी ने 13वीं बार तथा राहुल साहू ने 9वीं बार रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान कुल 271 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो दुर्घटना पीड़ितों एवं गरीब व बेसहारा जरूरतमंदों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
रक्तदान शिविर में नियमित रविवार दर्शन के लिए आने वाले अनेक भक्तों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। भक्तों में रक्तदान को लेकर उत्साह और प्रतिस्पर्धा जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नववर्ष के कलेण्डर का भी विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबुगिरी महाराज, महंत बनवारी शरण कांठिया बाबा, महंत योगगुरु कल्किराम, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल, लादूलाल तेली सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों एवं सेवादारों ने आगामी वर्ष में और अधिक रक्तदान करने का संकल्प लिया। विशेष महाआरती के दर्शन के साथ आयोजन संपन्न हुआ। आरती के दौरान कलेण्डरों का वितरण किया गया, जिन्हें देशभर के भक्तों तक भेजा गया। पूरे आयोजन में भक्तों का उत्साह और सेवा भाव देखते ही बनता था।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


